Video : Rahul Gandhi के इस भाषण पर जम कर उड़ रही है हंसी !
(Video Source : Times now)
संसद में भाषण देते हुए Rahul Gandhi की कई बार जुबान फिसली
New Delhi, Mar 03 : कांग्रेस उपाध्यक्ष Rahul Gandhi बुधवार को लोकसभा में पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर जोरदार हमला बोलने की कोशिश की, लेकिन अपने भाषण के दौरान वो कई बार कुछ गलतियां भी कर गए जिसके चलते उनकी खूब हंसी उड़ी, सोशल मीडिया में भी उनका खूब मज़ाक उड़ा।
Rahul Gandhi, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगा रहे थे कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव काफी कम हो गए लेकिन इसका जितना फायदा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के रूप में जनता को मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला।
इसी दौरान उन्होंने बताया कि ‘पहले पेट्रोल 130 डॉलर प्रति बैरल हुआ करता था, आज 30 रुपये प्रति बैरल है’। इतना बोलते ही राहुल से गलती हो चुकी थी, टोके जाने पर उन्होंने तुरंत गलती को सुधारने की कोशिश की और 30 रुपये की जगह 30 डॉलर बोला, लेकिन इस दौरान उनकी हंसी उड़ाई जाने लगी।
खुद Rahul Gandhi भी अपनी जुबान फिसलने पर थोड़ा सा झेंपे हुए दिखे और मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि ‘भैया में RSS का नहीं हूं, मैं गलतियां करता हूं, मैं RSS का नहीं हूं, सबकुछ जानता नहीं हूं, सबकुछ समझता नहीं हूं, मैं जनता से सुनता हूं, उनकी बात समझने की कोशिश करता हूं, फिर इस हाउस में बोलता हूं
loading...