ads

अपने चैनल ज़िन्दगी से सभी पाकिस्तानी शो बंद करेंगे सुभाष चंद्र।पाकिस्तान के सभी कलाकार जाएं वापस

"Follow Us On Facebook"
जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा है कि ज़ी अपने ‘Zindagi’ चैनल पर आने वाले पाकिस्तानी कार्यक्रमों को बैन करने पर विचार कर रहा है |
सुभाष चन्द्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यूएन में मियां शरीफ का दुर्भाग्यपूर्ण रवैया | ज़ी अपने चैनल ‘ज़िन्दगी’ पर आने वाले पाकिस्तानी कार्यक्रमों को बंद करने पर विचार कर रहा है | साथ ही वहां के कलाकारों के भी यहां से चले जाने के पक्ष में है |’
सुभाष चंद्रा ने ये भी कहा कि, प्यार एकतरफा नहीं हो सकता, मैंने लोगों को जोड़ने की कोशिश की थी
पर पाकिस्तान ने हमेशा की तरह पीठ में खंजर घोंपा
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था


बता दें उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव का सीधा-सीधा असर यहां काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों पर पड़ता दिख रहा है | ट्वीटर पर पर (#BanPakArtists) और ( #SayNoToPakArtist) हैशटैग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं |

भारत में काम करने वाले फेमस पाकिस्तानी कलाकारों में फवाद खान, माहिरा खान, गुलाम अली, राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं | माना जा रहा है कि आने वाले दिनों पाक कलाकारों का विरोध और ज्यादा बढ़ सकता है |


इसी बीच पाकिस्तानी कलाकार हमजा अली अब्बासी ने भारत विरोधी बयान देकर तनाव बढ़ा दिया है | उनका कहना है कि वह 17 भारतीय शहीदों के लिए तब दुख मनाएंगे, जब भारतीय सेना कश्मीर में पिछले दो महीने में मारे गए 117 आम लोगों के लिए दुख मनाएगी |
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.