ads

सपा नेता बोले- साध्वी से प्यार करता हूं, बस RSS इसे लव जिहाद न कह दे

"Follow Us On Facebook"


आगरा (12 मार्च): अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं साध्वी प्राची से बहुत प्यार करता हूं। न जाने क्यों वो फुलझड़ियां छोड़ती रहती हैं? डरता हूं, कहीं आरएसएस इसे भी लव जिहाद न करार दे दे।' वे यहीं नहीं रुके, आगे बोले, 'मैं डिप्टी सीएम नहीं, पीएम बनना चाहता हूं।'
आजम आगरा में वाटर प्लांट का इंस्पेक्शन के लिए आए थे। यहां आजम ने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि जब मोदी चाय बेचकर पीएम बन सकते हैं तो मैं भी चाय बेच सकता हूं। आजम ने कहा कि मैं तो खुद कहता हूं कि ताजमहल शिव मंदिर है। लेकिन शिवसेना सामने आकर इस बात को कहे।
क्या बोलीं साध्वी
इधर साध्वी ने प्राची ने आजम खान के इस बयान पर कहा कि आजम मानसिक संतुलन खो चुके हैं। आजम खान चरित्रहीन और गंदी मानसिकता वाला व्‍यक्ति है। मुजफ्फरनगर दंगों का आरोपी है आजम, ये बात साबित भी हो चुकी है। आजम मुजफ्फरनगर आया तो लोगों से कहूंगी कि इसका मुंह पर कालिख पोतें, जूतों की माला पहनाकर-गधे पर बि‍ठाकर घुमाएं।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.