ads

मोदी के इस सांसद ने गाया केजरीवाल के लिए गाना

"Follow Us On Facebook"
नई दिल्ली (13 मार्च): दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भले ही मोदी पर काम न करने देने और अड़ंगा डालने के आरोप लगाते हैं, उसी मोदी के सांसद सुर केजरीवाल के लिये गीत गुनगुना रहे हैं। मौका था एनडीएमसी के एक कार्यक्रम का। इसी कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो नेअरविंद केजरीवाल के लिए एक गाना गाया।

एनडीएमसी के इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी समेत और नेता मौजूद थे। जब केजरीवाल और सुप्रियो एक साथ मंच पर आए तो इस माहौल रंगीन हो गया। सुप्रियो से जब एक गाना गाने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि इस वक्त पॉलिटिक्स में जो चल रहा है, उस पर यह गाना खूब जंचेगा। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हम तुम' का एक गाना 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' गाया और समारोह में मौजूद सभी लोग खिलखिला उठे।

"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.