ads

नीतीश के भाषण में लगे मोदी-मोदी के नारे, PM ने इस तरह कराया चुप!

"Follow Us On Facebook"


नई दिल्ली : बहुत दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को एक मंच पर नजर आए। मौका था बिहार में दो रेल पुलों के लोकार्पण कार्यक्रम का। हालांकिइस दौरान नीतीश के लिए तब असहज स्थिति पैदा हो गई जब उनके भाषण के बीच में वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।


इसके बाद मोदी ने खुद खड़े होकर लोगों को शांत कराया। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले दो रेल पुलों के लोकार्पण वाले इस कार्यक्रम का आयोजन राज्‍य के वैशाली जिले के हाजीपुर में किया गया। ये दो पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं।

जब नीतीश मंच पर आए तो उन्‍होंने पुल बनाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ की। और उन्‍होंने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है कि गंगा नदी पर दो-दो रेल पुलों का लोकार्पण आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से होने जा रहा है।

यह बिहार के लोगों के लिए बहुत ही प्रसन्‍नता का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने इसके लिए वक्‍त निकालाइसके लिए मैं उन्‍हें धन्‍यवाद देता हूं। और सबसे पहले अपनी तरफ सेबिहार सरकार की तरफ से और बिहार के लोगों की तरफ से उनका स्‍वागत करता हूं।'

नीतीश के ऐसा कहने के बाद ही चारों तरफ से लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकिइस दौरान नीतीश बोल ही रहे थेलेकिन नारे नहीं रुके।


पहले तो मोदी ने मंच पर बैठे-बैठे ही लोगों को चुप रहने और बैठने का इशारा कियालेकिन जब नारे नहीं रुके तो वह खुद खड़े हो गए और हाथ हिलाकर लोगों से शांत रहने और बैठने का इशारा करने लगे। इसके बाद भीड़ शांत हो गई।

इस कार्यक्रम में मंच पर मोदी और नीतीश के अलावा केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभुबिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदीबिहार के राज्‍यपालकेंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद थे।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.