ads

कश्मीर को लड़ के लेगी केंद्र सरकार, जम्मू से 10 हजार सैनिकों को जल्द कश्मीर भेजा जाएगा

"Follow Us On Facebook"

जम्मू से 10 हजार सैनिकों को जल्द कश्मीर भेजा जाएगा

16 सितंबर 
जम्मू। जम्मू से लगभग दस हजार सैनिकों को जल्द ही भहसा प्रभावित कश्मीर घाटी भेजा जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि हालांकि सैनिकों की जिम्मेदारी और तैनाती के ठिकानों का अभी पता नहीं है लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि इसी माह सशस्त्र बल की दो ब्रिगेड यानी लगभग दस हजार सैनिकों की कश्मीर घाटी रवाना किया जाएगा। इन सैनिकों को खास जिम्मेदारी दिये जाने की उम्मीद है। जम्मू के शांत अंदरूनी इलाकों से हटाकर इन सैनिकों को कश्मीर भेजा जाएगा।




यदि इन सैनिकों को कानून व्यवस्था की समस्या से निपटने की जिम्मेदारी दी जाएगी तो हर टुकडी के साथ एक मजिस्ट्रेट की जरूरत होगी। इससे पहले भी जुलाई में नगरोटा स्थित 16 कोर के मुख्यालय से पैदल बटालियल के तीन हजार सैनिक श्रीनगर भेजे जा चुके हैं।
जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से सैनिकों की संख्या कम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता ।खासकर पुंछ के अल्लापीर इलाके मे आतंकवादी घटना के मद्देनजर ऐसा कतई नहीं किया जा सकता।
सूत्रों के अनुसार इस बात की खुफिया सूचना है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी से तकरीबन 100 युवक लापता हैं। इस बात की आशंका है कि लापता युवक विभिन्न आतंकवादी संगठनों में शामिल हो गये है । पाकिस्तान कश्मीर के हालात का पूरा फायदा उठा रहा है। वह युवकों को गुमराह कर रहा है। पडोसी मुल्क के इशारे पर इन युवकों का इस्तेमाल अशांति पैदा करने के लिए किया जा सकता है।
बुरहान की मौत के बाद से घाटी के हालात खराब हैं । अब तक 75 से ज्यादा लोग भहसा की भेंट चढ चुके हैं जबकि 5000 से ज्यादा घायल हो चुके हैं।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.