ads

भारत की शह पर दिल्ली से अफ़ग़ानिस्तान की पाकिस्तान को चेतावनी,हमें रोकने की कोशिश की तो तुम्हें ठोंक देंगे…

"Follow Us On Facebook"
पाकिस्तान को चेतावनी, हमें रोकने की कोशिश की तो तुम्हें ठोंक देंगे…
15 सितंबर 
नई दिल्ली| भारतीय मंच से
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है| उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण दक्षिण एशिया की प्रमुख समस्या बना गया है| पाकिस्तान जानबूझकर कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है|





अशरफ गनी दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनलसिस में बोल रहे थे| उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता है लेकिन असल में वो अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंक को बढ़ावा देने में करता है| पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलता है और भारत के खिलाफ हमें इस्तेमाल करता है|
अशरफ गनी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी हमें रोकने की कोशिश करेगा, वो खुद ब खुद रुक जाएगा या फिर हम उसे रोक देंगे| वैसे भी चाबहार पोर्ट के निर्माण के बाद पाकिस्तान के हाथ में कुछ नहीं रह जाएगा|
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान भौगोलिक रूप से छोटा है, ठीक वैसे ही उसकी मानसिकता भी बहुत छोटी है| पाकिस्तान अपनी सोचने समझने की ताकत खो चुका है| वहां के हुक्मरान अपनी सोच में खुलापन नहीं |
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान का स्पष्ट मत है कि अगर पाकिस्तान वाघा सीमा से अफगानिस्तान को ट्रांजिट रूट नहीं उपलब्ध कराता है तो वो अपने देश के रास्ते पाकिस्तान को सेंट्रल एशिया से व्यापार नहीं करने देंगे| पाकिस्तान को समझना चाहिए कि आतंक के सौदागर सिर्फ दूसरे के घरों को नहीं जलाते हैं बल्कि उस आग की तपिश में उनके खुद के घर भी झुलस जाते हैं|
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.