ads

पाक मुक्त हुआ बॉलीवुड,सभी पाकिस्तानियो ने देश छोड़ा।फवाद का गर्भवती पत्नी का बहाना बेकार

"Follow Us On Facebook"
मुंबई में MNS की धमकी के बाद सबसे पहले पाकिस्तान के फवाद खान ने देश छोड़ा। उनके बाद माहिरा खान और राहत साहब के भी देश छोड़ने की खबरें आ रही हैं।
MNS ने दी थी धमकी
उरी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी ऐक्टर्स को धमकी दी थी कि यदि वे लोग 25 सितंबर तक भारत नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खबर है कि फवाद खान ने चुपचाप भारत छोड़ दिया है और वापस लौटने की उनकी कोई योजना नहीं है।
करण के शो में आने वाले थे फवाद
करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण का पांचवा सीजन बहुत जल्द टेलिविजन पर प्रसारित होने वाला है। इस शो में फवाद खान पहले गेस्ट बनने वाल थे लेकिन इस धमकी के बाद करण ने फवाद को आलिया भट्ट और शाहरुख खान से रिप्लेस कर दिया है।
सलमान ने भी दिया था बयान
हालांकि, अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज का इंतजार कर रहे फिल्ममेकर करण जौहर ने पहले कहा था कि पाकिस्तानी कलाकारों का जाना आतंकवाद जैसी समस्याओं का समाधान नहीं है। बॉलिवुड के टाइगर सलमान खान ने भी इस मामले में कहा था कि बॉलिवुड किसी की बाप की जागीर नहीं है। यहां कोई भी काम कर सकता है।
मुंबई पुलिस का भरोसा बेअसर
मुंबई पुलिस की ओर से पाकिस्तानी कलाकारों को भरोसा दिलाया गया था कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा लेकिन इस धमकी के बाद जहां एक ओर असुरक्षा की भावना कलाकारों में बढ़ रही है वहीं गुस्सा भी बढ़ रहा है। 
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.