सिंधु जल संधि पे हबड़ाया पाकिस्तान बोला कारगिल पे भी ऐसी धमकी नहीं मिली !!
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान हड़बड़ा गया है और इसी हड़बड़ाहट में उलटे सीधे बयान देने लगा है । नेशनल एसेंबली को संबोधित करते हुए सरताज अजीज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत भारत खुद को समझौते से अलग नहीं कर सकता है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर भारत सख्ती बरत सकता है।
पाकिस्तान के अनुसार कारगिल के समय भी उनको ऐसी धमकी नहीं मिली थी
उरी हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि की समीक्षा किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखाला गया है। पाकिस्तान की ओर से इस मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जाने की धमकी दी गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहाकार सरताज अजीज ने दावा किया कि अगर भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) का उल्लंघन किया तो इस मामले को लेकर पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिंधु जल समझौते को लेकर अहम बैठक की थी, बैठक में समझौते के फायदे और नुकसान के बारे में पीएम मोदी को बताया गया।
अजीज ने ये भी दावा किया कि यह संधि कारगिल और सियाचिन युद्ध के दौरान भी रद्द नहीं हुई थी। इससे पहले पूर्व सिंधु जल कमिश्नर जमात अली शाह ने सोमवार को सिंधु नदी की धारा को रोके जाने की धमकी पर भारत पर निशाना साधा था।
कूल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तान की हालत काफ़ी पतली हो चुकी है और पाकिस्तान भारत के सख़्त रवैए से बोखला सा गया है । उरी अटैक के बाद उसको ये बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि भारत की तरफ़ से इस क़दर सख़्त रूख अपनाया जा सकता है ग़ौर तलब है कि गुरुवार को मोदी जी पाकिस्तान के MFN दर्जे की भी समीक्षा करने वाले हैं ।
अगर भारत सरकार MFN पे कड़ा रूख अपनाती है तो पाकिस्तान के व्यापार को भी बड़ा झटका लगने की उम्मीद है ।
loading...