ads

बधाई हो! दुनिया का 'छठा सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर सेक्टर बना भारत'!

"Follow Us On Facebook"
नई दिल्ली : हाल ही में आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दुनिया के 10 बड़े देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है।

आपको बता दे की भारत ने इस मामले में तीन पायदान की छलांग लगाई है। संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के वार्षिक प्रकाशन के मुताबिक भारत में वर्ष 2015 में इससे पिछले वर्ष के मुकाबले मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू ऐडेड (MVA) 7.6 प्रतिशत बढ़ा है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के मामले में दुनिया के दस बड़े देशों में नौंवा स्थान था।

इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत अब दुनिया में छठा सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरर है।' और इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वैश्विक उत्पादन की वृद्धि दर 2015 में धीमी पड़कर 2.8 प्रतिशत रह गई।


इसमें कहा गया है, 'वैश्विक वृद्धि में आई यह सुस्ती प्रमुख विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि में आई गिरावट की वजह से हो सकती है।' 

दुनिया के शीर्ष 10 मैन्युफैक्चरर्स में चीन सबसे ऊपर है। उसके बाद अमेरिका, जापान, जर्मनी और कोरिया का स्थान है। इंडोनेशिया इस सूची में सबसे नीचे है।

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook पेज को Join करे

"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.