ads

केजरीवाल को झटका। नीतीश बोले डिग्री का ड्रामा क्यूँ। काम बोलता है।

"Follow Us On Facebook"

PM Modi की डिग्री के विवाद पर नीतीश कुमार ने कहा ये कोई मुद्दा ही नहीं है. इस बयान को केजरीवाल के लिए झटका माना जा रहा है।

 
New Delhi, May 09: दिल्ली की फिजा में PM Modi डिग्री विवाद छाया हुआ है। अरविंद केजरीवाल के आरोप के बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी की असली डिग्री दिखाने का दावा किया। वहीं डिग्री देखने के बाद भी अरविंद केजरीवाल एंड पार्टी को यकीन नहीं हो रहा है। वो बाल की खाल निकालने पर अड़े हुए हैं। इस वार पलटवार के सियासी खेल में अब अरविंद केजरीवाल अकेले पड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

बिहार के सीएम और अरविंद केजरीवाल के करीबी नीतीश कुमार ने PM Modi डिग्री विवाद में केजरीवाल को झटका दिया है। नीतीश कुमार ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल का पक्ष नहीं लिया है। डिग्री विवाद पर जब नीतीश से राय मांगी गई तो उन्होने कहा कि ये कोई मुद्दा ही नहीं है। इसे बिना वजह तूल दिया जा रहा है। नीतीश कुमार का ये बयान बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.