पर्रिकर का तमाचा। पूछा आयकर विभाग में रहते कितने भ्रष्टाचार पकड़ पाए थे। काम कीजिए बातें बाद में।
अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जाँच पर शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पलटवार किया। एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अरविन्द केजरीवाल से पूछा है कि बतौर इनकम टैक्स अधिकारी उन्होंने कितने भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया।
दरअसल, अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जंतर-मंतर पर किए गए प्रदर्शन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यहां अपने भाषण में सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पीएम जी सोनिया जी से इतना क्यों डरते हैं?’
loading...