ads

DU में पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े सारे रिकॉर्ड मौजूद, यूनिवर्सिटी ने जारी किया रोल नंबर

"Follow Us On Facebook"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री पर सवाल खड़े कर पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरने की अरविन्द केजरीवाल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आज मंगलवार(10 मई, 2016) को अपना पक्ष साफ़ करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की BA डिग्री पूरी तरह प्रमाणित है और डिग्री के सभी रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी में मौजूद हैं।

du-confirms-pms-degree

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री के फर्जी होने का सवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उठाया था और कहा था कि उनकी डिग्री फर्जी है। केजरीवाल के आरोप के जवाब में कल सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम की डिग्री को सार्वजानिक कर दिया था।

अमित शाह और अरुण जेटली की प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में आप नेता आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया कि पीएम मोदी की दिखाई गई डिग्री फर्जी है। आशुतोष का कहना था कि डिग्री और मार्कशीट में उनके नाम अलग-अलग है। उसके बाद आम आदमी पार्टी ने जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी जाने की योजना भी बनाई।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार तरुण दास ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास पीएम के ग्रेजुएशन से जुड़े सभी संबंधित रिकॉर्ड हैं। उनका कहना है कि हमने अपने रिकॉर्ड की जांच की है और यह पाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री असली है। वह 1978 में परीक्षा में पास हुए और 1979 में उन्हें डिग्री दी गई।

रजिस्ट्रार तरुण दास ने कहा, ‘यूनिवर्सिटी अपने हर छात्र की प्राइवेसी बनाए रखना चाहता है। मीडिया की खबरों को देखते हुए हम कहना चाहेंगे कि नरेन्द्र दामोदरदास मोदी ने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर सीसी 594/74 है और उनकी परीक्षा का रोल नंबर 16594 है।’ अलग-अलग नाम पर दास का कहना है कि यह आम गलती है जहां तक बीच के नाम का सवाल है। उन्होंने कहा, ‘दूसरे छात्र भी इस तरह की गलतियां बताते हैं और आग्रह पर उनमें सुधार किया जाता है।’

"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.