ads

प्‍यासा मरेगा पाकिस्‍तान, भारत ने दिए सिंधु जल समझौते तोड़ने के संकेत

"Follow Us On Facebook"

पाकिस्‍तान के प्रधानमत्री नवाज शरीफ को हिंदुस्‍तान ने करारा जवाब दिया है। नवाज शरीफ ने यूएन में आतंकी बुरहान वानी को महिमामंडित किया था। 

New Delhi Sep 22 :  उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनातनी जारी है। दोनों देशों के बीच काफी तनाव का माहौल है। इस बीच पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यूएन में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी को महिमामंडित कर भारत के जले पर और नमक छिड़कने की कोशिश की। हिंदुस्‍तान ने भी नवाज शरीफ को करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने हिंदुस्‍तान और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता तोड़ने के संकेत दिए हैं। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में विकास स्‍वरुप ने कहा कि किसी भी समझौते के लिए दोनों देशों में आपसी सहमति, विश्‍वास और सहयोग का होना बेहद जरुरी है। कोई भी समझौता एकतरफा नहीं हो सकता है।

माना जा रहा है कि अगर भारत ने पाकिस्‍तान से सिंधु जल समझौता तोड़ दिया तो वहां पर पानी की काफी किल्‍लत हो जाएगा। पाक बूंद-बूंद पानी को मोहताज हो जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरुप ने उरी हमले के बाद की जा रही कार्रवाई पर भी बयान दिया। उनका कहना था कि हमारा काम खुद ब खुद बोलता है और उसके नतीजे अभी से मिलने शुरू भी हो गए हैं। विकास स्‍वरुप ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में उनके बयान को लेकर भी जमकर कोसा। यहीं पर नवाज शरीफ ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के घोषित कमांडर और दस लाख रुपए के इनामी आतंकी बुरहान वानी को ना सिर्फ महिमामंडित किया था। बल्कि उसे कश्‍मीर का युवा नेता भी बताया था।
नवाज शरीफ के इस बयान पर विकास स्वरूप ने कहा कि पाकिस्‍तान आतंकवाद को ना सिर्फ सरंक्षण दे रहा है बल्कि उसका इस्‍तेमाल पड़ोसी मुल्‍कों पर भी किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और सऊदी अरब सहित दुनिया के ज्यादातर देश कश्‍मीर के उरी में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर चुके हैं। जबकि पाकिस्‍तान इसे कश्‍मीरियों की आजादी की लड़ाई बता रहा है। पाकिस्‍तान ने एक बार भी उरी अटैक पर अफसोस तक जाहिर नहीं किया है। विकास स्‍वरुप ने कहा कि ये पाकिस्‍तान की अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर जिम्‍मेदारी बनती है कि वो अपने मुल्‍क में पनप रहे आतंंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे। उनका कहना था कि किसी अन्‍य देश ने कश्‍मीर पर कुछ नहीं कहा।

लेकिन, नवाज शरीफ ने यूएन में अपने भाषण में 80 फीसदी बातें कश्‍मीर पर ही केंद्रित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता विकास स्‍वरुप ने कहा सभी देश अपने बयान में आतंकवाद को शांति के लिए खतरा बता चुके हैं। लेकिन, पाकिस्‍तान अब भी ये मानने को तैयार नहीं है कि आतंकवाद खतरा है। नवाज शरीफ ने यूएन में दिए अपने भाषण में कश्‍मीर में इंडियन आर्मी पर मानवाधिकार के उल्‍लंघन का भी आरोप लगाया था। उसका कहना था कि इस बात के सबूत वो यूएन को सौंपेंगा। बाकायदा डोजियर दिया जाएगा।  इस पर विकास स्वरूप का कहना था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव के बयान में हमें इस बात का कोई जिक्र नहीं मिला। भारत को किसी को कोई डोजियर देने की जरूरत नहीं है। पूरी दुनिया जान चुकी है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान का क्‍या रोल है।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.