उरी अटैक – LOC पर बढ़ा तनाव, फाइटर प्लेनों ने भरी उड़ान, सोनिक साउंड से गूंजा आसमान
उरी अटैक के बाद से भारतीय सेना और इंडियन एयरफोर्स एक्शन मोड में है। इसी को देखकर पाकिस्तान भी सतर्क हो गया है। एलओसी पर तनाव है।
New Delhi Sep 22 : उरी अटैक के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सीमा लाइन आफ कंट्रोल यानी LOC पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना की मुस्तैदी को देखकर पाकिस्तानी आर्मी भी एक्शन मोड में आ गई है। पाकिस्तान ने बार्डर इलाके बेस कैंप में अपने फाइटर प्लेन मुस्तैद कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक आसमान में भारत के लड़ाकू विमानों को उड़ता देख पाकिस्ताना ने भी अपनी एयरफोर्स को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी हालत से निपटा जा सके। हिंदुस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में जो पाकिस्तान की हवाई जद में आते हैं वहां पर पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को भी आसमान में उड़ते हुए देखा गया है। पाकिस्तानी एयरबेस पर भी मुस्तैदी बढ़ गई है।
भारत और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाके इन दिनों सोनिक साउंड से गूंज रहे हैं। जब आसमान में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के फाइटर प्लेन उड़ान भरते हैं तो उसमें से निकलने वाली आवाज लोगों में दहशत पैदा कर रही है। बार्डर इलाके में तनाव काफी चरम पर है। जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरुवार की सुबह पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में एयरस्पेस के करीब पाकिस्तान एयरफोर्स के फाइटर प्लेस को युद्धाभ्यास करते हुए देखा गया था। जबकि बताया जा रहा है कि इससे पहले इंडियन एयरफोर्स के भी लड़ाकू विमानों ने उडा़न भरी थी। हालांकि इंडियन एयरफोर्स की ओर से इस तरह की किसी भी उड़ान की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। बस इतना कहा गया है हम सब तैयार हैं।

उरी अटैक के बाद इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स दोनों ही काफी चौकस हैं। सभी को पूरी तरह तरह रहने को कहा गया है। इन जवानों को सिर्फ दिल्ली से मिलने वाले निर्देशों का इंतजार है। उधर, पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं इंडियन एयरफोर्स पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे उनके आतंकी ठिकानों पर हमला ना कर दे। इसलिए एहतियातन उसने भी अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पाकिस्तान फौज को भी बार्डर पर पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान आर्मी भारत से किसी भी मुकाबले के लिए तैयार है। अगर पाकिस्तान पर हमला होता है कि हम भी भारत को कड़ा जवाब देंगे। जिसके लिए हमारी सेना पूरी तरह तैयार है।
स बीच इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सीमावर्ती इलाकों के जंगलों में ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है। ये ज्वाइंट ऑपरेशन आतंकियों को और उनके ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाया जा रहा है। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में अब तक करीब बीस आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है जबकि उरी के पास के जंगलों में आतंकियों के कई ठिकानें नष्ट कर दिए गए हैं। ये वो ठिकाने हैं जो पाक अधिकृत कश्मीर से बिलकुल सटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आर्मी का ये स्पेशल ऑपरेशन 19 तारीख को उस वक्त शुरु किया गया था। जब उरी अटैक के बाद सर्च ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि ये ज्वाइंट ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।
loading...