राष्ट्रपति ने दिया आप के 27 विधायकों को 3 दिन का समय।18 को ख़त्म हो सकती है सदस्यता
राष्ट्रपति ने आप के 27 विधायकों के ख़िलाफ़ जाँच के आदेश दे दिए हैं और साथ ही चुनाव आयोग को इन विधायकों के ख़िलाफ़ जाँच के परिणाम 18 अक्टूबर तक पेश करने के आदेश दिए हैं। ग़ैरतलब है कि यदि ये विधायक लाभ पद पर पाए जाते हैं तो उनकी सदस्यता तत्काल समाप्त कर दि जाएगी।
हिंदुस्तान अख़बार में छपी रिपोर्ट की मानें तो इन विशायकों पर गाज गिरना लगभग तय है। राष्ट्रपति द्वारा भेजी गई याचीका सम्बंधी फ़ाइल चुनाव आयोग को मिल चुकी है और यदि ये विधायक अध्यक्ष पद पर पाए गए तो तत्काल इनकी विधान सभा सदस्यता समाप्त कर दि जाएगी क्यूँकि अध्यक्ष पद लाभ का पद है।
17 अक्टूबर तक का समय दिय है चुनाव आयोग ने 27 विधायकों को सफ़ाई देने का। अगर तय समय पर जवाब नहीं दिया जाता तो इन विधायकों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
सरकार की फ़ाईलो की जाँच के लिए बनाई गई समिति को केजरीवाल ने भंग करने की माँग की थी जिसपर उपराज्यपाल ने कहा कि कुछ फ़ाईलो में तो इतनी गड़बड़ी सामने आइ है जिसकी सी॰बी॰आई॰ जाँच करवाई जाएगी और दोषी भ्रष्टाचारि आप विधायकों को जेल भेजा जाएगा।
घबराई हुई है दिल्ली सरकार।
जंग ने कहा की जब दिल्ली सरकार ने ख़ुद स्वीकार किया है उपराज्यपाल की मंज़ूरी के बिना कोई फ़ाइल आगे नहीं जाएगी तो अब जब जाँच हो रही है तो केजरीवाल घबरा क्यूँ रहे हैं।
loading...
