ads

हाई कोर्ट की फटकार:दिल्ली में बन रहा है जंगलराज। मतभेद के कारण फ़ोरेंसिक नमूनों की जाँच नहीं करवाती सरकार

"Follow Us On Facebook"
फ़ोरेंसिक लैब में पड़े हैं सैम्पल पर जाँच नहीं करवाती दिल्ली सरकार
 

दिल्ली सरकार के फॉरेंसिक लैब में हजारों सैंपल पेंडिंग होने की बात पर भी कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि कोई भी गंभीर नहीं दिखता। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि करीब 11 हजार सैंपल फॉरेंसिक लैब में पड़े हुए हैं, इस कारण क्रिमिनल केस में छानबीन प्रभावित हो रही है। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और कहा कि कोई भी गंभीर नहीं दिखता। सरकारें दिल्ली में जंगलराज बना रही हैं।

कोर्ट ने कहा कि राजधानी दिल्ली में सुरक्षा की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार जो प्रयास कर रही है वह नाकाफी है। हाई कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में एक समग्र प्रस्ताव लेकर आए कि कैसे सुरक्षा व्यवस्था को सुधारा जाएगा। कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से कहा कि केंद्र सरकार जो कुछ भी कर रही है क्या वह दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त है? 

अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से कहा था कि वह पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती करें। साथ ही दिल्ली सरकार से कहा था कि वह फॉरेंसिंक रिपोर्ट के लिए और लैब बनाएं।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.