ads

सेना ने दोबारा LoC में घुसकर मारा, इस बार हमलों की आधिकारिक पुष्टि की।मारे 20 पाकिस्तानी

"Follow Us On Facebook"
सोर्स : अमर उजाला 
उड़ी हमले को लेकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक के बाद भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान की करतूतों का खुलासा किया। मीडिया को संबोधित करते डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से भारत की धरती पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से ऐसी घुसपैठ की करीब 20 कोशिशें की गईं, इन हमलों की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। हमने कुछ आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया और उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिलने की बात भी कबूली।'
सिंह ने अहम दावा करते हुए कहा, 'बीते दिनों जब आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ की कोशिश की तो भारत ने कड़ा जवाब दिया और सीमा के पार आतंकी हमलों पर हमला किया। आतंकी घुसपैठ करके भारत के भीतर आतंकी हमले करने की कोशिश में थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।  इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए हैं। हमारे ऑपरेशन का इरादा आतंकियों के मंसूबों के खत्म करना था। हमने पाकिस्तान को कल के ऑपरेशन की भी जानकारी दी।  
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.