ads

IS में शामिल होने से पहले इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये 23 सवाल!

"Follow Us On Facebook"
नई दिल्ली : पहले तो आप जब ये जानोगे की आतंकी बनने के लिए भी इंटरव्यू देना पड़ता है तो आप भी शायद हैरत में पड़ जाओगे। लेकिन आतंकी संगठन आइएस अपने कैंप में लड़ाकों को भर्ती करने से पहले उनका इंटरव्यू लेता है और उससे भी पहले उनसे एक फार्म भरवाया जाता है जिसमें 23 सवाल होते हैं।

इन 23 सवालों में आतंकी बनने के इच्छुक व्यक्ति से उनकी जन्म की तारीखउसकी राष्ट्रीयताब्लड ग्रुप और जिहाद का पहले का अनुभव पूछा जाता है।

ब्रिटेन के अंग्रेजी समाचार चैनल ने ऐसे कई हजार भर्ती फार्म मिलने का दावा किया है। चैनल के मुताबिक उसे मिले भर्ती फार्म में 51 देशों के 22.000 लोगों के नाम हैं जिनमें यूके के लोग भी शामिल हैं जिन्होंने आइएस में शामिल होने के लिए भर्ती फार्म भरे हैं।

इस फार्म में आवेदन करने वाले आतंकी का नामउसकी मां का नामशिक्षाशरिया कानून की समझ और आतंकवादी होने का अनुभव पूछा जाता है।

फार्म में किस हद तक आज्ञा का पालन कर सकते हैं और मरने की जगह और समय दिया गया है साथ ही साथ नोट भी कॉलम है जहां कोई अन्य जानकारी दी जा सकती है।

IS में शामिल होने के लिए इन 23 सवालों को पूछा जाता है :-

1.       नाम

2.       लड़ाके के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला नाम

3.       मां का उपनाम

4.       ब्लड ग्रुप

5.       जन्मदिन और राष्ट्रीयता

6.       शादी हुई या नहीं?

7.       पता

8.       कहां तक पढ़ाई की?

9.       शरिया कानून कहां तक पढ़ा है?

10.     पहले क्या काम करते थे?

11.     किस किस देश में घूमकर आए हो?

12.     किस रास्ते से यहां आए?

13.     किसने सिफारिश की?

14.     किस तारीख को आए?

15.     क्या पहले लड़ाई की है?

16.     क्या भूमिका निभाना चाहते हैं?

17.     क्या कोई खास योग्यता है?

18.     वर्तमान में कहां काम कर रहे हैं?

19.     सुरक्षा जमा राशि

20.     कहां तक आज्ञा का पालन कर सकते हैं?

21.     संपर्क करने का नंबर

22.     जगह और मरने का समय


23.     नोट

अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook पेज को Join करे

"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.