ads

खुलासा: 2015 में खुले आम मूत्रविसर्जन करते हुए कन्हैया ने JNU छात्रा से की थी बदसलूकी, पकडे जाने पर प्रशासन ने लगाया था 3000 का जुरमाना!

"Follow Us On Facebook"
JNU परिसर में 9 फरवरी को हुए कार्यक्रम के कारण देशद्रोह का आरोप झेल रहे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर अब सब कुछ खोजा जा रहा है जिसमे एक मामला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2015 का है जब कन्हैया ने JNU की छात्रा से बदसलूकी की थी। कन्हैया ने छात्रा के साथ जेएनयू परिसर में ही बदसलूकी की थी और उसे धमकाया भी था।

दरअसल JNU कैंपस में सार्वजनिक रूप से कन्हैया के मूत्र-विसर्जन करने से छात्रा ने उसे रोका था। जिसपर कन्हैया ने JNU की छात्रा से बदसलूकी की थी और देख लेने की धमकी भी दी थी। कन्हैया ने कहा था- ‘साइको, मेंटल किसी पागलखाने में जाओ यह मेरा हास्टल है’। उसने छात्रा को धमकाते हुए कहा था ‘मैं जो चाहूं कर सकता हूं तुम मुझे नहीं रोक सकती।’
यह घटना JNU परिसर में 10 जून 2015 को हुई थी। छात्रा ने कन्हैया की बदसलूकी और धमकाने की घटना की शिकायत JNU प्रशासन से की थी जिसके बाद 16 अक्टूबर को JNU प्रशासन ने कन्हैया पर जुर्माना लगाया था। कन्हैया को तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्रशासन ने भविष्य में उसे ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी थी।
"Follow Author"
You May Also Like
loading...
loading...
Loading...
JAGRUK INDIAN NEWS MEDIA. Powered by Blogger.