राहुल गांधी की आगे की फैक्ट्री बंद है नहीं तो बेटे का नाम भी jnu मामले में शामिल होता
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मिशन 2017 के लिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गये ओम माथुर ने जेएनयू मामले को लेकर राहुल गांधी को घेरा है। माथुर ने कहा कि जेएनयू मामले पर कांग्रेस और राहुल गांधी सीधे तौर पर जवाबदेह हैं। राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए माथुर ने कहा कि 'राहुल गांधी की 'आगे' की फैक्ट्री बंद है नहीं तो राहुल गांधी के बेटे का नाम भी इस मामले में शामिल होता।ओम माथुर यहीं नहीं रुके और उन्होंने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा लगाने की बात कह डाली। सूरत में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान माथुर ने यह टिप्पणी की। माथुर ने अफजल गुरु मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा और कहा कि जिसे देश की सबसे बड़ी अदालत ने सजा दी है उसके कार्यक्रम में शामिल होने वालों का समर्थन कर रहे राहुल गांधी पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
loading...